सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
सतना। भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार बगावत करने वालो के खिलाफ़ कार्यवाही की जा रही है। रीवा में 75 बगावत करने वाले कार्यकर्ताओ व पदधिकारियो को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखाते हुए 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया गया। इसके बाद अब सतना जिले में पार्टी से बगावत कर पार्टी के ही प्रत्याशियो के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। निकायों में अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में उतरे 51 लोगों को भाजपा से निष्कासित कर दिया है। जिन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है, उनमें पूर्व में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त करने वाले, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष समेत कई पूर्व पार्षद व पार्टी के पदाधिकारी रह चुके लोग शामिल हैं। नगरीय निकाय चुनाव के पहले यह बड़ी कार्यवाही की गई है। पार्टी की जिन पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता पार्टी ने दिखाया है उनके नाम इस प्रकार हैं।