सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। नगर निगम में भाजपा का बहुमत लगभग तय है। घूमने गए भाजपा के सभी पार्षद वापस आ गए हैं। निर्दलीयों के भाजपा में शामिल होने के भाजपा का दावा है कि वह भाजपा को ही समर्थन करेंगे। वही बहुमत तय मान अब कहा जा रहा है कि निगम में भाजपा अध्यक्ष किसे बनायेगी वही नगर निगम का नया नेताप्रतिपक्ष व लेखा समिति अध्यक्ष कौन होगा। तो हम आपको बता दे कि इन दोनों पदों के लिए भाजपा में तीन ही नामो पर चर्चा हो रही है। इनमे से एक अध्यक्ष व एक नेताप्रतिपक्ष की भूमिका में रहेंगे व एक लेखसमिति अध्यक्ष पद पर उम्मीदवार हैं।
अध्यक्ष: व्यंकटेश पांडेय!
बता दे कि महापौर चुनाव के पूर्व महापौर प्रत्यासी के लिए सबसे ज्यादा नाम व्यंकटेश पांडेय का चर्चा में रह हालांकि अंतिम में भाजपा ने प्रबोध व्यास को मैदान में उतारा लेकिन व्यंकटेश पांडेय का नाम अध्यक्ष पद के लिए फाइनल है ऐसा चर्चाओं में कहा जा रहा है। बता दें कि व्यंकटेश पांडेय लगातार 2 पंच वर्षीय पार्षद रहे हैं और प्रबहरी महापौर के रूप में भी उन्होंने नगर नुगम में लंबा कार्यकाल बिताया है। जिससे उन्हें निगम के परिसद सम्मेलनों का काफी अनुभव है और वह जनता के मुद्दे को प्रमुखता से रखते हैं। लगभग इनका नाम फाइनल है की यही अध्यक्ष पद के उम्मीदवार होंगे।
नेताप्रतिपक्ष: दीनानाथ वर्मा!
बता दें कि नगर निगम नेताप्रतिपक्ष के लिए चौथी बार पार्षद चुनै गए दीनानाथ वर्मा का नाम लगभग फाइनल है। ऐसा कहा जा रहा है। बता दें कि दीनानाथ को भी परिसद के सम्मिलन का बड़ा अनुबहव है। उन्होंने हमेसा ही जनता के मुद्दों को महत्व दिया व सदन में उसे रखा है। सूत्रों की माने तो आगामी परिसद के सम्मिलन में इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है। हालांकि चर्चाओ में यह भी कहा जा रहा है कि जन दो पदों को इन दो नामों में ही दिया जाएगा, अब चाहे जिसे जो दे दिया जाए।
लेखा समिति अध्यक्ष: वीरेंद्र पटेल
बता दें कि नगर निगम में लेखसमिति के लिए वार्ड 10 पार्षद वीरेंद्र पटेल का नाम लगभग फाइनल बताया जा रहा है। अपील समिति में भी भाजपा की ओर से निर्दलीय पार्षदो को रखने की चार्चये हैं।
00000