सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। अपनी मांगों को लेकर विंध्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ लगातार धरना
दे रहा है, पूर्व में भी मांगो पर आश्वासन मिला लेकिन मांग पूरी नही की गई अब
एक बार फिर विंध्य आउटसोर्स कर्मचारी संगठन के बैनर तले कर्मचारी अपनी मांगों
को लेकर धरना दे रहे हैं। बीते 3 दिनों से चल रहे इस धरना प्रदर्शन में अब तो
किसी ने भी इनकी मांगो पर ध्यान नही दिया है और न ही उनसे मिलने तक पहुंचे,
जिससे संगठन के पदाधिकारियों सहित कर्मचारियो में आक्रोश बढ़ता जा रहा
है।
सर्मथन में आत्महत्या की घोषणा
वही कर्मचारियो की मांगों को लेकर सामाजिक संगठन सहित कई राजनैतिक
दल भी सामने आकर और छिपकर समर्थन कर रहें है। इसी बीच कर्मचारियो की
मांग को जायज बताते हुए सेमरिया से कर्मचारियो का समर्थन करने पहुंचे
आदित्य त्रिपाठी ने कहा कि यदि कर्मचारियो की मांगे नही मानी जाती
हैं तो वह 24 घण्टे बाद आत्महत्या कर लेंगे। उनके द्वारा की गई इस
घोषणा के बाद हड़कम्प मचा हुआ है। वीडियो भी सोसल मीडिया में तेजी से
वायरल हो रहा है। इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। की
प्रशासन की मनमानी के चलते इस प्रकार की स्थिति निर्मित हुई है कि
लोंग आत्महत्या करने और मजबूर हो रहे हैं।
यह है मुख्य मांगे
संगठन की मुख्य रूप से मांग मानदेय और ईपीएफ की राशि खाते में जमा
कराए जाने की मांग कर रहा हैं। इसके अलाबा घायलों को राहत राशि
अनुबंध के हिसाब से उपलब्ध कराने की मांग कर रहा है। बता दें कि
मंगलवार को डीई मनाने पहुंचे लेकिन बात नही बनी। हालांकि यह सामने
आया है कि आउट सोर्स कर्मचारी मनमानी कर रही है, कर्मचारी अनुबंध के
हिसाब से मानदेय और अन्य सुविधाएं दिये जाने पर अड़े हुए हैं।