रीवा। शराब के नशे में धुत्त दो युवकों ने सड़क में लगे साइन बोर्ड में तेजी से टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइन बोर्ड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोंगो की भीड़ घटना की जानकारी होते ही जमा हो गई और जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल लाया और परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक निराला नगर में रहने वाले सतीश बंसल और उसका जीजा हीरालाल बंसल करीब 8 बजे सुबह घर से बाइक में सवार होक निकले थे, जिसके बाद उनका पता नही था और परिज दोनों की तलाश कर रहे थे, इसी बीच दोपहर में फोन आया कि वह दोनो अस्पताल में एडमिट हैं। जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे।
डॉक्टरों की माने तो सतीश बंसल की हालत नाजुक है। वही प्रत्यक्ष दर्शिओ की माने तो दोनो शराब के नशे में धुत्त थे और तेजी से मोटर सायकल चला रहे थे, इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर साइन बोर्ड में जा टकराई। जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए फिलहाल दोनो का उपचार संजय गांधी अस्पताल में किया जा रहा न रहा है परिजनों की भीड़ अस्पताल में जमा है।