सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
सतना। लॉक डाउन में लोगो की मदद करने वाले सतना के लाल को अब खुद मदद की दरकार है। लोंगो की मदद कर समाजसेवा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले युवक को अब खुद मदद के लिए भटकना पड़ रहा है। हमारा इस खबर को आप तक पहुंचाने का मात्र एक उद्देश्य यही है कि आप भी एक कदम ऐसे युवक के लिए आगे बढ़ाए और युवक की मदद कर कैंसर से चल रही जंग में उसका साथ देवे। सोसल मीडिया में इस युवक की मदद के लिए गुहार लगाई जा रही है आप भी एक प्रयास कर मदद कर सकते हैं।
क्या है मामला…
जानकारी के मुताबिक सतना के मनकहरी गांव के रहने वाले अम्बर तिवारी जो की ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और उनका उपचार नागपुर के मिडास हॉस्पिटल में भर्ती हैं। युवक का परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और उपचार के लिए पैसों के इंतजाम में जुटा हुआ है फिर भी उपचार के लिए पर्याप्त रुपये नही जमा हो पा रहे हैं। पिता अंजनी तिवारी आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। बेटे की जान बचाने पिता जिला प्रशासन सहित लोंगो से गुहार लगाते फिर रहे हैं। बता दें कि अम्बर एक समाजसेवी हैं उन्होंने लॉक डॉउन के समय प्रवाशियो की मदद की लेकिन अब उन्हें खुद ऐसे मददगार की तलाश है जो उनको इस बीमारी से बाहर निकाल सके। अम्बर अपने परिजनों का इकलौता बेटा है।
इंजीनियर है युवक
जानकारी के मुताबिक युवक एक इंजीनियर है।उन्होंने वर्ष 2019 में पास हुआ। लोग आगे तो आ रहे है लेकिन यह मदद काफी नही है। बता दें कि फिलहाल सांसद-विधायक सहित जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग से कोई मदद नही मिली है। मांग की जा रही है और परिजनों को उम्मीद भी है उनके चिराग को बचाने लोंग आगे आएंगे।
तो आईये हम भी एक कदम अम्बर तिवारी के लिए आगे बढ़ाते हैं, हम अम्बर के खाते की जानकारी आपको पीडीएफ में दे रहे हैं एवं वीडियो लिंक पर भी डिटेल्स हैं जिससे आप युवक की मदद कर सकते हैं।