रीवा। शहर की आबादी बढ़ी तो नए थाने खोल दिए गए लेकिन सीमाओं का प्रॉपर निर्धारण नहीं हुआ। आए दिन सीमा का विवाद खड़ा हो रहा था। अब नए सिरे से थानों की हदें तय हो रही है। परिसीमन किया गया है। एसपी कार्यालय से कलेक्ट्रेट और फिर शासन के पास परिसीमन की स्वीकृति का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। स्वीकृति मिलते ही सीमाएं बदल जाएंगी। रीवा में तीन नए थाने खुले। नए थाने तो खुले लेकिन सदहदें पुराने थानों से ही काट कर इनके हिस्से में डाली गईं। आनन फानन में कॉलोनियों और क्षेत्रों का बटनवारा तो कर दिया गया लेकिन सब कुछ ठीक नहीं था। सिटी कोतवानी का क्षेत्र समान थाना क्षेत्र के बाद भी पड़ता था। इसी तरह सिटी कोतवाली और समान बिछिया थाना क्षेत्र में घुसी हुईं थी। अमहिया थाना का क्षेत्र भी सिविल लाइन क्षेत्र से टकरा रहा था। ऐसे में थानों का क्षेत्र मिक्चर था। लोगों को शिकायतें दर्ज कराने और पुलिस का प्रकरण निराकरण में परेशानियां हो रहीं थीं। अब जाकर नए सिरे से क्षेत्र तय किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ परिसीमन किया गया है। राजस्व पटवारी और आरआई ने मिलकर थानों का क्षेत्र नए सिरे से बनाया है। प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। अब अमहिया, समान , बिछिया और सिटी कोतवाली का क्षेत्र कितना होगा, परिसीमन के बाद तय हो जाएगा। फिलहाल स्वीकृति भोपाल से मिलने के बाद थानों का नया दायरा तय हो जाएगा।
यहां ज्यादा थी परेशानी
समान थाना और सिटी कोतवानी क्षेत्र में ज्यादा परेशानी थी। यहां रतहरा में कुछ क्षेत्र समान का था और इसके बाद सिटी कोतवाली लगता था। कई मर्तबा शिकायतें दर्ज करने में दिक्कतें हो रही थी। परिसीमन के बाद रतहरा पूरी तरह से समान थाना क्षेत्र में आ जाएगा। यही वजह है कि परिसीमन के कारण ही समान थाना को रहतरा में शिफ्ट किया जा रहा है। यहां यातायात थाना भी बनाने की तैयारी है।
०००००००००००