रीवा। जिले के बहुचर्चित राजनिवास रेप कांड के मुख्य आरोपी सीताराम दास के सहयोगी संजय त्रिपाठी की जेल में गुरुवार को तबियत खराब हो गई। संजय जेल के बैरक नंबर 4 में अचानक बिहोश होकर गिर पड़े, इस घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया और संजय का उपचार जेल में ही शुरु किया गया। हालांकि हालत और बिगड़ती गई जिसके बाद संजय को जिला प्रशासन की अनुमति के बाद एसजीएमएच में भर्ती कराया गया है। संजय पर कई मामलो का आरोप है, ऐसे में उनकी तबियत खराब होने पर जेल प्रबंधन भी हरकत में आ गया। एसजीएमएच के बंदी वार्ड में रखकर संजय त्रिपाठी का उपचार किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक संजय बैरक नंबर चार में अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद उनके मुह से झाग फेचकुर निकलने लगा, इसे देश जेल प्रहरियों ने सेचना अधीक्षक सहित चिकित्सक को दी जिसके बाद तत्काल उनका उपचार शुरु किया गया। चर्चाओं के अनुसार संजय त्रिपाठी का बीपी और शुगर काफी बढ़ा हुआ है इतना ही नहीं लकवा जैसी शिकायत होने के भी दावे किए जा रहे हैं, बता दें कि संजय त्रिपाठी पहले से ही बड़ी बिमारियों के गिरफ्त में हैं जिसके चलते ही उनको पैरोल पर छोड़ा गया था। हालांकि संजय पर कई गंभीर मामले के आरोप हैं जिससे जेल प्रबंधन भी पूरी तरह से सतर्क है।