रीवा। नगर निगम के महापौर प्रत्याशी के बाद भाजपा ने वार्ड पार्षदों में अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है, खास बात यह है कि भाजपा ने इस बार भाजपा का कट्टर विरोध करने वाले सपा के शहर अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह पटेल के वार्ड 10 में अपना प्रत्याशी घोषित किया है, बता दें कि एक दिन पूर्व ही सपा शहर अध्यक्ष वीरेन्द्र पटेल सपा जिला अध्यक्ष की प्रेस काफं्रेस में पहुंचे थे, वह वार्ड से लगातार पार्षद है, पिछले पंचवर्षीय उनकी पत्नी पार्षद थी। लगातार मिल रही हार के बाद भाजपा ने सपा के घर में सेंध लगाते हुए वीरेन्द्र सिंह को अपनी ओर खींच अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। बता दें कि वह भाजपा के कट्टर विरोधी थे और अब भाजपा में शामिल हो चुके है। वार्ड 40 से सरोज वंसल की पत्नी सितारा वसंल को टिकट दी गई है। इसके अलावा वार्ड 9 के पूर्व पार्षद सतीश सिंह की माता विमला सिंह, वार्ड 5 से भाजपा समर्पित निर्दलीय प्रत्याशी की जगह अरूण तिवारी को, वार्ड 13 से पूर्व पार्षद मानवेन्द्र द्विवेदी, पूर्व पार्षद दीनानाथ वर्मा को 20 से, वंदना सिंह को 17 वार्ड से, वार्ड 43 के पार्षद रहे मनोज सिंह को वार्ड 26 से, व्यंकटेश पांडेय को वार्ड 24 से, निगम अध्यक्ष रहे सतीश सोनी को वार्ड 21 से पूर्व पार्षद शिवदत्त पांडेय की पत्नी अर्चना पांडेय को वार्ड क्रमांक 7 से, वार्ड क्रमांक 6 से प्रभात दीक्षित, वार्ड क्रमांक 14 से जीते हुए प्रत्याशी को दरकिनार कर प्रकाश श्रीवास्तव को, वार्ड 37 से पूर्व पार्षद की पत्नी मजू सोनी को, सहित अन्य को टिकट दी गई है, कुछ ऐसे प्रत्याशी है जो पहली दफा पार्षदी के मैदान पर हैं।
सूची इस प्रकार है….