सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। नगरीय निकाय चुनाव नजदीक हैं, ऐसे में रीवा नगर निगम के सभी वार्डो में प्रत्याशियो ने ताल ठोक रखी है। सभी चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इन दिनों नगर निगम के इतिहास में रहे महापौर और पार्षदो पर बात की जा रही है। ऐसे में नगर निगम की एक महिला पार्षद का नाम चर्चाओ में हैं। उसकी एक तरफा जीत की बात की जा रही है। हो भी क्यों न उनके बलिदान भी जनता के लिए यैसे हैं कि उन्हें लोंग एक तरफा चुनाव जिताने की बात कर रहे हैं।
अब आप सोच रहे होंगे कि हम नगर निगम में रही कौन सी महिला पार्षद के बारे में बात कर रहे हैं। शायद आप ने अंदाजा भी लगा लिया होगा। हम बात कर रहे हैं पूर्व एमआईसी सदस्य व वार्ड 34 की पूर्व पार्षद सूफिया बेगम ‘गौरी’की। बात दें कि सूफिया बेगम एक ऐसी नगर निगम की पार्षद रही हैं जिन्होंने जनता के लिए पद का मोह तक नही किया जिसके लिए लोंग इस चुनावी दुनिया मे आते हैं।
वर्ष 2015 में सूफिया बेगम को वार्ड 34 से पार्षद चुना गया था। उनका कार्यकाल शुरू से ही जनहित वाला रहा क्योंकि इसी वार्ड से उनके पति अतीक अहमद(रॉकी) पार्षद रह चुके थे और उन्ही के साथ यह पद की जिम्मेदारी संभाल रहीं थी लेकिन बीच मे उनके पति रॉकी की मौत हो गई। बावजूद सूफिया ने जनता की सेवा नही छोड़ी और वह कुछ ही दिनों बाद जनता को अपना सहारा बना जान सेवा में जुट गई। सब की समस्या सुनना उसका निराकरण कराना उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलना ही उनकी अलग पहचान बनाये हुए है। बता दें कि सूफिया बेगम को भाजपा ने अपनी मेयर इन काउंसिल के सदस्य बनाया था। उन्हें लगा इस पद की जिमेदारी के साथ उनके वार्ड के विकास कार्यो में बढोत्तरी होगी लेकिन ऐसा नही हुआ। उनकी इक्षा व जनता की मांग के अनुसार वार्ड में बजट विकास कार्यो के लिए नही दिए गए जिसके बाद सूफिया ने भाजपा सहित एमआईसी पड़ से इस्तीफा दे दिया सूफिया के पद से स्तीफा देने जे बाद हड़कम्प मएच गया था और निगम के बड़े बंदरबांट से पर्दा भी उठा। हालांकि सूफिया बेगम ने जनता की लड़ाई लड़ते हुए करोड़ो रूपये के विकास कार्य कराए शायद यही वजह भी है कि वार्ड 34 से फिर से सूफिया बेगम को पार्षद चुनने जनता मैदान में है और एक तरफा जीत की बात कर रही है। लोंगो का कहना है सूफिया बेगम ने जिन परिस्थितियों में अपने दुख को भूल जनता के कार्यो को महत्व दिया है ऐसा किसी पार्षद का कार्यकाल नही रहा।