सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। नगर निगम चुनाव संपन्न हो चुके हैं, रीवा नगर निगम के मेयर पद के लिए 13 प्रत्यासी मैदान पर थे, जिसमें कांग्रेस के अजय मिश्रा बाबा को जनता ने भारी मतो से विजयी बनाया है, यह एक ऐतिहासिक जीत है। जिसमें 23 वर्षो के भाजपा के गढ़ को अजय मिश्रा ने खत्म किया है। बता दें कि चुनाव परिणाम आने के बाद राजनैतिक व्यक्तियों के पास तो कहीं न कहीं से यह डेटा पहुंच गया है कि किस पोलिंग में किस प्रत्यासी को कितने वोट मिले लेकिन कई जनता को आज भी इस बात को जानने की इक्छा है कि जहां उन्होंने मतदान किया उस पोलिंग में किस उनके चहेते प्रत्यासी को कितने वोट मिले या उनके जानकारों वाली पोलिंग में कितने मत मिले। तो आइए हम आपको इस रिपोर्ट में रीवा नगर निगम मेयर चुनाव की हर पोलिंग का रिजल्ट दिखाते है।