सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। नगर निगम में महापौर और पार्षदो के चुनावी परिणाम में कांग्रेस और भाजपा को मिले अपूर्ण बहुमत के बाद हो रही तरह तरह की चर्चाओ में सोमवार को उस वक्त विराम लग गया। जब 6 निर्दलीय पार्षदो ने भाजपा की सदस्यता लेकर भाजपा को नगर निगम की छठवीं परिसद में बहुमत में ला दिया। सोमवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 6 निर्दलीय पार्षदो ने भाजपा की सदस्यता ली और भाजपा में शामिल होकर परिसद में भाजपा को समर्थन करने की बात कर रहे हैं।
इन्होंने ने ली सदस्यता
बता दें कि भाजपा कार्यालय में अयोजितन कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 5 से निर्दलीय पार्षद संजय सिंह संजू, वार्ड 22 से पूजा सिंह, वार्ड 28 से ज्योति पासा, वार्ड 43 से शांति कुशवाहा, वार्ड 1 से शिवराज कोल, वार्ड 40 से नीलू कटारिया व सहित एक अन्य ने सपथ ली है। वही बताया गया कि 2 अन्य निर्दलीयों ने भी भाजपा को समर्थन देने की बात कह दी है। इस प्रकार से भाजपा के पास यदि निर्दलीय 8 का समर्थन मिलता है तो कुल 26 पार्षद परिसद में वोटिंग करेंगे वही अभी अन्य निर्दलीय भी भाजपा में जा सकते हैं।
दुबारा बनी ऐसी स्थिति
बता दे की इससे पूर्व नगर निगम की दूसरी परिसद में भी ऐसी स्थिति बनी थी लेकिन तब महापौर भाजपा की आशा सिंह थी और अध्यक्ष कांग्रेस का परिसद में बहुमत से बना था। वहीं अब महापौर कांग्रेस और बहुमत भाजपा का होगा। हालांकि दूसरी परिसद में एमआईसी मेंबर बनाने में भी महापौर को समस्या आई थी लेकिन इस कार्यकाल में ऐसा नही है।