रीवा। नगर निगम चुनाव के बाद गजट नोटिफिकेशन जारी हो गया है, इसमें नगर निगम महापौर सहित रीवा के 45 वार्डो के पार्षदों का नोटिफिकेशन किया गया है। हम आपको बता दें कि और तो नोटिफिकेशन में स्पष्ट है लेकिन इस नोटिफिकेशन में बडी गलती सामने आई है, दरअसल इस नोटिफिकेशन में वार्ड क्रमांक 5 से निर्वाचित पार्षद संजय सिंह संजू जो कि निर्दलीय चुनाव जीते थे उनको कांग्रेस दल से संबंद्धता बताई गई है, जबकि वार्ड क्रमांक 6 से कांग्रेस पार्षद धनेन्द्र सिंह को निर्दलीय बताया गया है।
अब इस नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से ही चर्चाएं तेज हो गई है, कहा जाने लगा कि एक दिन पूर्व ही भाजपा ने संजय सिंह संजू को भाजपा की सदस्यता दिलाई और उन्हें नोटिफिकेशन में कांग्रेसी बताया जा रहा है, हालांकि जानकर इसे त्रुटि बता रहे हैं लेकिन भाजपाई को अब कांग्रेसी कहकर खूब चर्चाएं हो रही है। बता दें कि शासन द्वारा गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अब शपथ कार्यक्रम नगर निगम द्वारा आयोजित किया जाएगा जिसमें कलेक्टर मनोज पुष्प महापौर व पार्षदों को शपथ दिलाएंगे।
००००००००००००