सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। चुनाव परिणाम एक के बाद एक या रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन को शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पन्न कराया गया। इस वर्ष चुनाव का परिणाम कही भी एक तरफ़ा नही रहा, कहीं कांग्रेस तो कहीं भाजपा का कब्जा जा रहा।
इसी प्रकार रीवा ज़िला पंचायत में अध्यक्ष पड़ पर भाजपा ने अपना कब्जा जमा लिया, भाजपा प्रत्यासी नीता कोल को अध्यक्ष पद के लिए 23 वोट मिले वह 23-9 के विशाल अंतर से अध्यक्ष निर्वाचित की गईं। वही उपाध्यक्ष में भी भाजपा के प्रणव प्रताप सिंह को 23-9 के विशाल अंतर से जीत मिली।
निर्वाचन के बाद ही कलेक्ट्रेट में जश्न का माहौल निर्मित हो गया और शहर की गलियों में विजय जुलूश निकाला गया जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के अलावा कौरव मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह, गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह, केपी त्रिपाठी सहित जिला अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री व अन्य मौजूद रहे।