सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
सिंगरौली। 30 जुलाई को मप्र के जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन का कार्य सम्पन्न हुआ। इस निर्वाचन युवाओं से ले राजनीति में वर्षो से सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ताओ को मौका मिला है। हम आपको बता दें कि सिंगरौली की बेटी को मात्र 26 वर्ष की उम्र में पहले निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य और फिर जिला पंचायत अध्यक्ष चुना गया है। वह कांग्रेस प्रत्यासी के रूप में मैदान में थी और पूर्व सांसद व पूर्व जिला अध्यक्ष की बेटी हैं। प्रत्याशी सोनम सिंह ने बाजी मारी है एवं भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी को हराकर एक तरफा बड़ी जीत हासिल की है।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी सोनम सिंह को कुल 10 मत मिले और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सत्यवती सिंह को कुल 4 मत मिले है। 10 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी की बड़ी जीत है जिससे कांग्रेस नेताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है जिला पंचायत सभागार के बाहर कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल है। 26 वर्षीय युवा नेत्री सोनम सिंह कांग्रेस पार्टी के पूर्व सांसद और पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय तिलकराज सिंह की पुत्री हैं जो कि निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य चुनी गई थी। वहीं कांग्रेस पार्टी के इस बड़ी जीत पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री और सिहावल विधायक कमलेश्वर पटेल ने कहा कि ‘जनता ने भारतीय जनता पार्टी के झूठ फरेब की नीति पर लगाम लगाया है और जनता ने एक बार फिर कांग्रेस पर विश्वास किया है।