रीवा। सरकारी स्वीमिंग पूल सिर्फ 1 हजार की एसिड की कमी से बंद पड़ा है। लोगों को तैरने के लिए खोला नहीं जा रहा। हर महीने 75 हजार रुपए फीस के नाम पर वसूलने वाला निगम इसकी भरपाई नहीं कर पा रहा है। तैराक निराश हैं। ज्ञात हो कि व्यंकट क्लब सिविल लाइन में नगर निगम का स्वीमिंग पूल मौजूद हैं। यह सालों पुराना हैं। यहां तैराकी सीख कर कई युवा आगे बढ़े हैं। इसी स्वीमिंग पूल में नेशनल तैराक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई हैं। करोड़ों रुपए की लागत से बने इस स्वीमिंग पूल की नगर निगम अधिकारियों ने दुर्गति कर दी है। पिछले एक सप्ताह से स्वीमिंग पूल तैराकियों के लिए बंद कर रखा गया है। कारण सिर्फ 1 हजार रुपए के एसिड में फंसा हुआ है। पिछले एक सप्ताह से स्वीमिंग पूल बंद है। सिर्फ एक हजार रुपए की एसिड की कमी के कारण स्वीमिंग पूल ही बंद कर दिया गया है। हद तो यह है कि इसी स्वीमिंग पूल में तैनाकी के नाम पर नगर निगम करीब 75 हजार रुपए फीस वसूल रहा है। फिर भी व्यवस्था पर एक हजार रुपए खर्च नहीं किया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारी की इस लापरवाही पर वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद नम्रता सिंह ने कड़ी आपत्त्ति जताई है। कमिश्नर नगर निगम से लापरवाहों पर कार्रवाई की मांग की है।
डाइविंग शुरू नहीं हुआ
डाइविंग पूल जबसे बना है तब से चालू ही नहीं हुआ है। डाइविंग पूल बनाने में करोड़ों रुपए खर्च किए गए है। यह इंटरनेशनल स्तर का स्वीमिंग पूल है। लेकिन वर्तमान में बदहाली के आसू बहा रहा है। स्वीमिंग पूल की शेड टूटी हुई है। छत जर्जर हो चुकी है। टाइल्स टूट रही है। जिस अधिकारी के चार्ज में यह स्वीमिंग पूल है। उनके लापरवाही पूर्ण रवैया को देखते हुए उन पर सख्त कार्यवाही की मांग की गई है। वार्ड 13 की पार्षद ने कमिश्नर से इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की है।
०००००००००००००००