रीवा. विधायक की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर भाजपा उपाध्यक्ष को कई बड़े नेताओं की फोटो लगाकर मैसेज पोस्ट किए गए हैं। भाजपा उपाध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।15 सितंबर को भाजपा उपाध्यक्ष संजय द्विवेदी का जन्मदिन था। विंध्यवाणी उस दिन फर्जी आईडी से संदेश भेजे गए। सेमरिया विधायक नाम से फेसबुक आईडी बनाई गई है और उसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष की फोटो लगाई गई। इसमें भाजपा के कई बड़े नेताओं के नाम पर मैसेज पोस्ट किए गए हैं।
इतना ही नहीं उनको सेमरिया का भावी विधायक भी बताया गया। पूरा मामला सामने आने पर हड़कंप मच गया। जब उसकी जानकारी जुटाई गई तो फर्जी फेसबुक आईडी का रहस्य सामने आ गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने समान विंध्यवाणी थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर लिया है। वही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस पूरे मामले की जांच पुलिस अब साइबर की मदद से कर रही है।
फर्जी फेसबुक आईडी की जानकारी साइबर सेल की मदद से एकत्र की जा रही है। प्रारंभिक जांच में इस फर्जी आईडी के साल भर पूर्व बनने की जानकारी सामने आई हैं। अब उसमें जिला उपाध्यक्ष की फोटो लगाकर मैसेज वायरल किया गया जिसके बाद पूरा मामला सामने आया। हालांकि अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस जल्द उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा अनिल सोनकर ने कहा की इस संबंध में एक शिकायती पत्र समान थाने में मिला था जिस पर से पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पूरे मामले की विवेचना चल रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।