सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा.नगर निगम के कर्मचारियों को एक बार फिर मृत जानवरों के निष्पादन में समस्याओं का सामना करना पड़ा है। अफ्रीकन स्वाइन फीवर की वजह से शहर में बड़ी संख्या में सूअरों की मौत हुई है, जिन्हें कुठुलिया के पास दफनाया जाता रहा है लेकिन वहां पर अब स्थान की समस्या आ रही है।
जिसकी वजह से मैदानी गांव के पास स्थित एक भूमि पर नगर निगम के कर्मचारी मृत जानवरों को लेकर पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण जमा हो गए और विरोध शुरू कर दिया। बढ़ते विवाद की स्थिति देखते हुए निगम अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने मामले को शांत कराया। अब नगर निगम के सामने मवेशियों के निस्तारण को लेकर बड़ी समस्या उत्पन्न होने लगी है।
देखें वीडियो…
इसके पहले भी कई बार ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा है। मामले की जानकारी कलेक्टर के पास तक पहुंची है, जहां से अधिकारियों को व्यवस्था बनाने का निर्देश दिया गया है। बताया गया कि जहां पर मवेशियों के निस्तारण की प्रक्रिया अपनाई जा रही थी, वहां पहले से खदान थी। ग्रामीणों का कहना है कि इससे वातावरण खराब होगा।
READ ALSO-रेड लाइट एरिया पर पुलिस कि रेड! 150 पुलिस कर्मियों ने एक साथ डाला छापा, हक़ीक़त देख उड़े होश…