रीवा। छोटी-छोटी मुसीबतो से डरने वाली महिलाओं के लिए रीवा की वंदना सिंह आईडल के रूप में सामने आई हैं। उन्होंने विषम परिस्थिति में भी बुलंद हौसले के साथ मुसीबत का सामना किया और दूर भगाया। शनिवार को जब महिला के इस कार्य की जानकारी लोगो को हुई तो उन्होंने रीवा के इस महिला को अन्य महिलाओं के लिए आइडल बताया। सभी महिला के जज्बे को सलाम कर रहे हैं।
क्या है मामला…
दरअसल गढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ कोठार में रहने वाली वंदना सिंह शुक्रवार को घर पर थीं, इसी बीच 6 की संख्या में चोर उनके घर में घुस आए, दो चोर अंदर आए और चार चोर घर के बाहर खड़े होकर रैकी कर रहे थे। इसी बीच वंदना सिंह की नींद खुल गई और उन्होंने टार्च जलाया तो देखा की दो चोर उनके घर के बाहर खड़ी मोटर साईकिल को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं, उन्होंने बिना डरे चोरो का सामना किया और एक ओर से मोटरसाईकिल को पकड़ लिया और चिल्लाने लगी, आवाज सुन घर के सदस्य भी आ गए और चोर भाग खड़े हुए।
READ ALSO- महिला का शिकायत पत्र आया सामने, जानिए कैसी घिनौनी थी हरकत, विधायको ने भी दी सफाई, भाजपा ने घेरा…
विषम परिस्थति का डट कर करें सामना
बता दें कि शनिवार को जैसे ही मामले की जानकारी लोगो के बीच में हुई, वंदना ङ्क्षसंह के इस हिम्मत की लोग सराहना करने लगे, वहीं वंदना सिंह का कहना है कि महिलाओं को हमेशा सूजबूझ के साथ विषम परिस्थितियों का सामना करना चाहिए। डर की जगह हिम्मत से काम लेना चाहिए। वैसे भी आज के समय में महिलाएं देश में एक अलग पहचान बना रही हैं व देश का नाम रोशन कर रही हैं।
READ ALSO-Rewa: पीड़िता के परिचित का था आरोपी युवक, पहले बुलाया फिर जबरजस्ती किया ‘गंदा काम’…
००००००००००००००००