सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। जिले के मऊगंज मेंं पदस्थ बीपीएम द्वारा मानवता की मिसाल पेश की गई है। सीविर एनीमिक गर्भवती महिला को बीपीएम ने समय से सुरक्षित अस्पताल पहुंचा दिया। अस्पताल में महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, इसकी जानकारी लगते ही बीपीएम की लोग प्रशंसा कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गोविंदगढ़ ब्लाक एक हाईरिस्क गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था करने में जुट गए। काफी परेशान होने के बाद भी जब वाहन उपलब्ध नहीं हो पाया तब मऊगंज में पदस्थ बीपीएम द्वारा गर्भवती महिला को अपने वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख मेंं महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ। गौरतलब है कि गर्भवती महिला गंभीर रूप से एनीमिक थी। ऐसे में यदि उसे समय से अस्पताल न पहुंचाया जाता तो उसकी जान पर बन सकती थी। लेकिन बीपीएम ने अपनी सूझबूझ का परिचय दिया और उसे समय पर अस्पताल अपने वाहन से पहुंचा दिया।
००००००००००००००००००
००००००००००००००००००