रीवा। अपने विवादित बयानो के लिए चर्चा में रहने वाले मप्र की शिवराज सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने रीवा राजघराने को लेकर विवादित बयान दिया हैं, ऐसी चर्चाएं जोरो पर है। ऐसा दावा एक वीडिया के आधार पर किया जा रहा है। यह वीडियो जमकर शोसल मीडिया में वॉयरल हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री जनअभियान कार्यक्रम के तहत एक आयोजित कार्यक्रम में ऐसा कहा है ऐसा दावा वीडियो के आधार पर किया जा रहा है।
READ ALSO-Rewa: भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की पिटाई करने वाले दो सस्पेंड, भाजपा विधायक मामले में…
उन्होंने रीवा राजघराने को लेकर विवादित बयान दिया है। उनके इस वीडियो के वॉयरल होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल जावरा के ग्राम आकतवासा में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ था। जिसमें स्थानीय कलेक्टर, एसपी से लेकर जावरा विधायक और अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधि मौजूद थे तभी मंत्री मंच पर आए और अपने नाम के आगे सिंह लिखे होने की बात की व्याख्या करते हुए
READ ALSO-रीवा में है नकली महापौर ‘अजय मिश्रा बाबा’! जानिए क्या है पूरा मामला…
कहा कि हमारे रीवा राज्य के राजा शिकार पर जब जाते थे तो बंदूके हमारे लोगों को पकड़ा देते और जब शेर मारा जाता था तो यह कहते राजा ने शेर का शिकार किया है, यानि के अपने नाम के आगे सिंह लिखे होने पर मंत्री ने बताया कि शेर हम मारते थे, राजा दारू पीकर पड़े रहते थें, इसलिए हम सिंह बन गए। राजा महाराजा दारू पीकर पड़े रहते थे, शिकार हमारे लोगों से करवाते थे। बता दें कि मंत्री बिसाहूलाल सिंह इससे पहले भी विवादित बयान दे चुकें है और मामला तूल पकडऩे पर माफी मांग चुके हैं। उन्होंने पूर्व में क्षत्रिय महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया था।
००००००००००००