रीवा। नगर निगम का साधारण सम्मिलन आगामी 31 अक्टूबर को आयोजित किया जाना है, इस सम्मिलन में सबसे खास लेखा समिति का चुनाव होगा, पांचवी परिषद् के अंतिम कार्यकाल में भारी विरोध के बाद निगम प्रशासन द्वारा लेखा समिति का गठन करीब 13 वर्ष बाद किया था लेकिन इस वर्ष लेखा समिति का गठन परिषद् के कार्यकाल के शुरु होने के साथ ही किया जा रहा है। लेखा समिति के गठन को लेकर निगम कार्यालय में चर्चाएं जोरो पर हैं, इस वर्ष समिति के अध्यक्ष के रूप में कौन आएगा व सदस्य कौन होंगे इस पर मंथन चल रहा है, चूंकि भाजपा का परिषद् में बहुमत है इसलिए अध्यक्ष भाजपा का होगा यह तय है लेकिन भाजपा अध्यक्ष के पद के लिए किसे चुनाव लड़ाएगी इस पर चर्चा चल रही है। बता दें कि निगम की लेखा समिति में अध्यक्ष सहित 6 मेंबर होते है, कुल 7 मेंबरो की समिति होती है।
भाजपा से यह हो सकते हैं अध्यक्ष
हालांकि अभी तक लेखा समिति को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं है लेकिन चर्चा है कि सपा का दामन छोड़कर भाजपा में शामिल हुए वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद वीरेन्द्र सिंह पटेल को भाजपा लेखा समिति अध्यक्ष का चुनाव लड़ा सकती है। हालांकि वह इसी वर्ष वह भी चुनाव के समय दल बदलकर भाजपा में शामिल हुए हैं ऐसे में संगठन इसके लिए कितना सहमत होगा इसकी भी चर्चाएं चल रही हैं, क्योंकि कई भाजपा के वरिष्ठ पार्षद जैसे वंदना सिंह, दीनानाथ वर्मा सहित अन्य हैं, दीनानाथ वर्मा को भी भाजपा अध्यक्ष का चुनाव लड़ा सकती है क्योंकि वह नेता प्रतिपक्ष बनाए गए थे लेकिन नेता प्रतिपक्ष को लेकर निगम अधिकारियों द्वारा किए गए पत्राचार को लेकर सवाल खड़ा किया जाने लगा। निदर्लीय में संजय खान सहित संजय सिंह संजू व अन्य भाजपा को समर्थन देने वाले पार्षद भी अध्यक्ष के उम्मीदवार के लिए आगे आ सकते हैं।
कांग्रेस में इनको बनाया जा सकता है सदस्य
इधर कांग्रेस की बात करे तो लेखा समिति के लिए सदस्य तीन कांग्रेस दल के बनाए जाएंगे, जिसमें सूफिया बेगम, गंगा यादव, रश्मि विनोद शर्मा, रफीकुन शहनाज अंसारी व जरीना बेगम सहित निर्दलीय समर्थन देने वाले पार्षद शामिल किए जा सकते हैं।
०००००००
bjp..
congress…