सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार विवेक सिंह के पिता समाजसेवी दशरथ सिंह का बुधवार की सुबह 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बताया गया कि वह बीते एक माह से बीमार चल रहे थे। जिनका उपचार संजय गांधी अस्पताल में किया जा रहा था लेकिन हालात में सुधार नही आया जिसके बाद उनको नागपुर रेफर किया गया। नागपुर में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वरिष्ठ पत्रकार के पिता एक अच्छे समाजसेवी के रूप में जाने जाते थे, समाज हितैसी कार्यो मे हमेसा आगे रहते व गांव के युवाओं को प्रेरित करते थे। बताया गया कि दशरथ सिंह का अंतिम संस्कार गुरुवार को उनके ग्रह ग्राम पालहान बैकुंठपुर में किया जाएगा। समाजसेवी दशरथ सिंह के निधन से जिले में शोक की लहर है।