READ ALSO- नजमा बेगम अब रीवा की महापौर! जानिए कैसे हुआ यह सब…
रीवा/सतना। ट्रेन में यात्रियों के समान सुरक्षित नहीं हैं, यात्री भले ही आरक्षित सफर कर रहे हो या अनारक्षित चोरी का डर बना ही रहता है। रीवा-आनंदविहार टे्रन में सतना की महिला सवार होकर आनंद विहार जा रही थी। उसके बैग ही चोरो ने टे्रन से पार कर दिया। जब महिला ने उक्त आशय की जानकारी जीआरपी को दी ता हड़कंप मच गया। पहले टे्रन में ही तलाश की गई लेकिन नहीं मिला।
READ ALSO-यह कौन सी राजनीति! मैदान में बल्ला थाम बैठे जनप्रतिनधि, देखिए कौन-कौन खेल रहा…
जानकारी के मुताबिक पीडि़त महिला सीमा मेहता पत्नी किशोर मेहता ने जीआरपी को शिकायत की है है कि वह सतना आस्था विहार कालोनी भरहुत नगर की निवासी है। वह सतना से रीवा सुपरफास्ट आंनद विहार एक्सप्रेस में सवार हुई थी। रास्ते में उसका बैग चोरी हो गया है। उसमें कीमती जेवरात थे, चंूकि सफर में चोरी का डर रहता है तो उसने पहने हुए जेवरात भी बैग में रख दिए थे। उन्होंने मांग की है कि वह सीसीटीवी देखे तो चोर को पकड़ा जा सकता है, एक युवक टे्रन में घूम रहा था, उन्हें अंदेशा है कि उसी ने बैग चोरी किया है। हालांकि पुलिस तलाश में जुट गई है।
०००००००००