रीवा। स्टेयरिंग फेल होने से अचानक यात्रियों से सवार बस पलट गई। इस गंभीर हादसे में 15 यात्री घायल हुए हैं। घटना के बाद से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। घायलो को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। इनमें दो की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना सुबह 9.30 बजे गढ़ थाना क्षेत्र के पचोखर गांव में हुई है। हादसे की वजह खराब सड़क बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, बस में 25 यात्री थे। घायलों को गंगेव अस्पताल भेजा गया। तीन मामूली घायल यात्रियों को गंगेव अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। दो यात्रियों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल भेज दिया गया है। बता दें कि बस हादसे में लगातार लोग चोटिल हो रहे हैं, हाल ही में ही गढ़ के समीप टिकुरी में भीषण सड़क हादसा हुआ था।
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now