रीवा। दुष्कर्म के आरोप मे महिला थाना पुलिस ने अपने ही विभाग मे पदस्थ आरक्षक को गिरफ्तार किया है। उस पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। आरक्षक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया है। विंध्य वाणी न्यूज इस वक्त की बड़ी खबर आपको दिखा रहा है।
बताया गया की पुलिस लाइन मे पदस्थ आरक्षक पुष्पेंद्र साकेत द्वारा बीते कई वर्ष से एक महिला को शादी का झांसा देके उसका शरीरिक शोषण किया जा रहा था। महिला दो बच्चो की मा है और वह अपने पति से अलग रहती है। महिला द्वारा शिकायत कर बताया गया कि आरक्षक ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ शरीरिक संबंध बनाये।
बता दें कि आरक्षक पुष्पेंद्र साकेत सतना का रहने वाला है। जो ही पुलिस लाइन मे पदस्थ है। आपको बात दें कि घटना सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। हालाँकि इस प्रकार के मामले सामने आते ही रहते है। बत दें की पूर्व मे भी इस प्रकार के मामले आ चुके हैं। वही चर्चाओ के अनुसार इस प्रकार कई मामले हैं जो सामने लोक लाज के डर से सामने नही आते, बीच मे एक आरक्षक और शादी शुदा महिला शिक्षक के बीच मे अफेयर व महिला को परेशान करने का मामला चर्चाओ मे था हालाँकि इस मामले मे की शिकायत नही हुई जिससे यह सिर्फ चर्चाओ तक सीमित रह गया।