सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक अजीबो-गरीब मामला प्रकाश मे आया है। एक पति ने दावा किया है कि उसकी पत्नी को लूडो खेलने की इतनी ज्यादा लत हो गई कि वह खुद को भी इस गेम में हार गई, वह मकान मालिक के साथ या गेम खेल रही थीं। जानकारी के मुताबिक यह मामला रविवार शाम को सामने आया, हुआ यह की महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और बताया कि महिला का पति दूसरे शहर में मजदूरी करता है, जबकि महिला किराए के मकान में रहती थी।
बताया कि उसकी पत्नि वहीं पर वह अपने मकान मालिक के साथ लूडो और ताश खेलती थी। उस इस गेम का इतना सौख था कि वह जब लूडो में अपने सारे रुपए और गहने हार गई तो उसने खुद को भी बाजी पर लगा दिया और फिर खुद को भी हार गई। पति के मुताबिक उसकी पत्नी ने खुद इस बात की जानकारी उसे फोन पर दी है और के कहा कि तुम यहाँ बिल्कुल मत आना यहाँ तुम्हारी जान को खतरा है।
पति अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए पुलिस से गुहार लगा रहा है। वहीं पत्नी इन सारी बातों को गलत बता रही है। पत्नी का कहना है कि उसका पति उसे मारता-पीटता है। वह दूसरों के घरों में काम करके अपने बच्चों को पाल रही है। पति उसे पैसे तक नहीं भेजता है। अब इस अजीबो गरीब मामले के बाद पुलिस उलझी हुई है और जांच कर रही है। मामला प्रतापगढ़ के देवकली थाना क्षेत्र का है। पत्नी का नाम रन्नू है। उसका पति उमेश जयपुर और दिल्ली में मजदूरी करता है। दंपती के दो बच्चे भी हैं। उमेश करीब 1 साल पहले प्रतापगढ़ से मजदूरी करने बाहर गया था।