सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
SIDHI:- बाघों के कुनबा धीरे-धीरे विन्ध्य क्षेत्र में बढ़ रहा है। जहां एक तरफ वाइट टाइगर सफारी को लोंग दूर-दूर से आ रहे हैं वही सीधी जिले के भी संजय टाइगर रिजर्व सीधी के मोहन रेंज कुसमी में बाघों को क्रीड़ा करते देखा जा रहा हैं। नक़ल ही एक तस्वीर यहां की सामने आई है जिसमे अपने 2 शावकों के साथ T- 32 लेटी आराम फरमा रही है। इस तस्वीर को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। बता दें कि यह शावकों की पहली तश्वीर सामने आई है। बताया गया कि इन शावकों का पिता T- 27 है। बताते चलें कि इन शावकों की मां बाघिन को 22 दिसंबर 21 को बांधवगढ़ से शिफ्ट किया गया था।
संजय टाइगर रिजर्व का ये रेंज लंबे समय से बाघ के बिना था। इस बाघिन और उसके दोनों शावकों को आरओ छोटे लाल कोल और उनकी टीम फॉरेस्टर गोविंद प्रसाद विश्वकर्मा, वन रक्षक लालमन और मोहित प्रजापति, डीडी हरिओम और एडी रामेश्वर टेकामी द्वारा पिंकी सतत निगरानी की जा रही है।