सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
सतना। जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। 16 वर्ष के किशोर ने अपने पड़ोश में रहने वाली 6 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस घटना के बाद से शहर में हड़कम्प मच गया। मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। हालात गंभीर होने पर उसे एसजीएमएच रीवा भर्ती कर दिया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
क्या है मामला…
सतना के कोलगवां क्षेत्र में बीते दिवस बालिका अपने घर के सामने खेल रही थी। इसी बीच किशोर वहां पहुंचा और मासूम को अपने साथ घर ले गया। जहां आरोपी उसके साथ बलात्कार किया। काफी देर तक जब मासूम अपने घर नही पहुंची तो परिजन उसे ढूंढते हुए किशोर के घर पहुंचे। जहां मासूम ने अपनी आपबीती परिजनों को बताई। घटना से आक्रोशित परिजन बालिका को लेकर कोलगवां थाने पहुंचे। जहां परिजनों ने परिजनों ने किशोर के खिलाफ थाने में शिकायत की। शिकायत के कुछ ही घंटो में ही पुलिस ने किशोर को पकड़ लिया।
लगातार आ रहे मामले
बता दें कि ठीक दो तीन पहले ही रीवा के सेमरिया क्षेत्र में एक 50 वर्षीय अधेड़ राजेन्द्र साकेत द्वारा 4 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया गया था। वहीं सतना कलेक्टर व एसपी मासूम से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे थे। इस प्रकार बढ़ रहर मामलों ने बड़े सवाल कानून व्यवस्था पर खड़े कर दिए हैं ऐसे मामलों पर प्रशासन व पुलिस रोक नही लगा पा रहे हैं।
00000000