सीधी। प्रदेश में दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। आये दिन लड़कियों और महिलाओं के साथ ज्यादती की जा रही है। यह कहना गलत नही होगा कि शिवराज मामा के राज्य में अब भांजिया सुरक्षित नही हैं। प्रदेश की उर्जाधानी सिंगरौली में के विंध्यनगर थाना क्षेत्र के जयंत चौकी के जैतपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां पड़ोस के युवक ने 11 वर्षीय बच्ची से बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया और उसे जेल भेज दिया है। जैतपुर में 22 मई को बच्ची अपने घर के पास बैठी थी, तभी आरोपी शिवा आया और उसे बहला फुसलाकर घर ले गया। उसने बालिका से बलात्कार किया। मासूम रोती, बिलकती अपने घर आई और परिजनों को पूरी घटना बताई। जिसके बाद परिजनों ने चौकी में आकर शिकायत की। एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया।
|