सिंगरौली। नगरीय निकॉय के प्रथम चरण के चुनाव का परिणाम रविवार को जारी किया गया। सिंगरौली में जनता के कयास सही हुए और आम आदमी पार्टी कंडीडेट रानी अग्रवाल ने मेयर की कुर्सी में कब्जा जमा लिया। इतना ही नहीं रानी को अपने एमआईसी के लिए पांच सदस्य भी वार्डो से मिल गए। यानि की आप ने वार्डो में भी अपना दबदबा बनाया और नगरीय निकॉय चुनाव में खाता खोला। महापौर चुनाव में आप उम्मीदवार रानी अग्रवाल 9159 वोटों से जीती हैं। उन्हें कुल 34038 वोट मिले। दूसरे नंबर पर भाजपा के चन्द्र प्रताप विश्वकर्मा रहे जिन्हें 24879 वोट मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अरविन्द सिंह चन्देल रहे, उन्हें कुल 24670 वोट मिले। वहीं 45 वार्डों में से 23 में भाजपा के पार्षद, 12 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद और 5 वार्ड में आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने अपना कब्जा जमाया। 2 निर्दलीय और 2 बसपा के खाते में पार्षद रहें। देखिए वार्ड में कौन प्रत्याशी ने कितने मतो से जीत हासिल की है।