सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
सतना। यूपी के फरार डैकत को एमपी पुलिस के सहायता से पकड़ लिया गया। वह बीते कई वर्षों से चित्रकूट में साधु बनकर फरारी क़त रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ लिया गया। उसने खुद को यूपी में मरा घोषित करा लिया था और अब न्यू नेम और फर्जी आईडी के सहारे अपनी नई पहचान बना कर चित्रकूट के एक प्रसिद्ध आश्रम में साधू बन कर रह रहा था। यूपी पुलिस ने साधू के वेश में छिपे इनामी डकैत को 24 साल बाद गिरफ्तार किया और सफलता पाई। जानकारी के मुताबिक उस पर यूपी पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम रखा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यूपी की औरैया पुलिस ने चित्रकूट के जानकीकुंड स्थित आराधना आश्रम में बृजमोहन दास पिता राम बालक दास के नाम से रहने वाले 69 वर्षीय एक फरार इनामी डकैत को गिरफ्तार कर लिया। उसके पकडे़ जाने के बाद से ही हड़कम्प मच गया और बड़े राज से पर्दा हटा। लोंगो को जानकारी हुई कि वह पिछले 24 वर्षों से चित्रकूट में बृजमोहन दास के नाम से रह रहा था। उसने पहले ठाठी घाट में रह कर समय गुजारा और फिर संत महात्माओं का विश्वास जीत कर आराधना आश्रम आ पहुंचा जहां सेवादार बन कर रहने लगा। पुलिस ने उसे तब गिरफ्तार किया जब वह तबियत खराब होने पर अपने मूल घर ग्राम भसोंन थाना अयाना ओरैया यूपी पहुंचा। पुलिस ने बताया कि पकडे़ गए बृजमोहन दास का असली नाम छेदा सिंह उर्फ छेद्दा सिंह है। जो अपना भेस बदल कर साधू बना हुआ था और चित्रकूट में राह रहा था। पुलिस को पिछले 24 वर्षों से उसकी तलाश लगभग 2 दर्जन संगीन आपराधिक मामलों के सिलसिले में थी। यह साधु बने डकैत को मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था और उस पर 50 हजार रुपए का इनमे भी घोषित था। उसने अपने गांव में खुद को मृत घोषित करवा दिया था और अपनी जमीन जायदाद अपने भाई अजब सिंह के नाम करा दी थी। अब पुलिस आरोपी से पूंछतांछ में जुटी हुई है। 24 वर्ष बाद पकड़े गए डकैत से यूपी पुलिस पूंछतांछ कर रही है।