रीवा। बहुचर्चित राज निवास रेप कांड में आरोपी बनाए गए संजय त्रिपाठी के कांपलेक्स पर भी शिवराज मामा का बुलडोजर आज चलेगा। निगम ने शनिवार की दोपहर व देर शाम तक अवैध अतिक्रमण को चिंहित किया है। अब कार्रवाई निगम अमले द्वारा की जाएगी। बता दें कि कलेक्टर, एसपी और कमिश्नर नगर निगम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना भी कर लिया है। शाम को पीडब्लूडी और नगर निगम ने एनएच की जमीन की नापजोख भी की है।
संजय त्रिपाठी के पुराने अपराधों की कुंडली भी प्रशासन ने खंगाल ली है, करीब 29 पुराने प्रकरण दर्ज हैं। अब यही आपराधिक रिकार्ड इनके लिए गले की फांस बन रहा है। प्रशासन इनके पडऱा में बने काम्प्लेक्स को तोडऩे की तैयारी कर ली है। रविवार को इस पर बुलडोजर चलेगा। सड़क के किनारे बने काम्प्लेक्स का करीब 7 मीटर हिस्सा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया है।
मंदिर से सटाकर बनाया गया हिस्सा अवैध है। बता दें कि संजय त्रिपाठी मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान के साथ होने की बात करते हुए भाजपा जिंदाबाद के नारे तो लगा रहे थे लेकिन उनके इस बिल्डिंग को शिवराज मामा के ही आदेश पर जमींदोज किया जाएगा।
०००००००००००००