रीवा। कहते हैं जीवन कब और किस वक्त कैसा मोड़ ले कुछ भी नहीं कहा जा सकता है, ऐसा ही एक वाक्या रीवा शहर का है, लॉकडाऊन में टाइमपास करने के लिए साईकिल चलाना शुरु करने वाले एक युवा ने इसे अपना लक्ष्य बना लिया और मात्र 100 दिनों में ही 3600 किमी. से अधिक यात्रा सॉयकिल से तय कर डाली। उन्होंने इस दौरान करीब 48 बड़ी चुनौतियों व कठिनाईयों का सामना भी किया और अब एक साईकलिस्ट के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। यह उपलब्धि रीवा के मोहित त्रिपाठी को मिली है।
टूरडी 100 में मिला प्लैटिनम
बता दें कि मोहित त्रिपाठी को ने टूरडी 100 में प्लैटिनम मेडल हाशिल किया है, इस 100 दिन में सफर में मोहित द्वारा 3600 किमी. से भी ज्यादा की यात्रा तय की गई। अपने आयु वर्ग में वह 10वें स्थान पर रहे। मोहित ने इसके अलावा आस-पास के सभी पर्यटक स्थल सहित अन्य जिलो की टूर सॉयकिल से की है।
होती है शारीरिक एक्सरसाइज
मोहित त्रिपाठी का कहना है कि सॉयक्लिंग से एक अच्छा स्वास्थ्य बना रहता है, इसके लिए निश्चित स्थान, निश्चित समय और अन्य लोगो की अवश्यकता नहीं होती। इसे जब भी मन करे शुरु किया जा सकता है। राजाना साईकिल चलाना एक बहुत ही अच्छी शरीरिक व मानसिक एक्सरसाईज है। मोहित पेशे से युवा उद्यमी हैं्र, जो सूक्ष्म, लघु और मध्यम युद्यमो को आगे बढऩे में अपने डिजिटल समाधानों से मदद करते हैं। पूर्व में अपने कार्यो के लिए कई राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी हो चुके है।
००००००००००००००००