रीवा। फिल्मी कहानी तो आप ने खूब सुनी होगी की शादी के बाद दुल्हन रेलवे स्टेशन से गायब हो जाए लेकिन रीवा में ऐसी घटना गुरुवार को घटित भी हुई है, जहां लुटेरी दुल्हन शादी के बाद 24 घंटे भी दूल्हें के साथ नहीं रही और फरार हो गई। दुल्हन रेलवे स्टेशन से गायब हुई। जब तक की मामला पीडि़तो को समझ में आता की लुटेरी दुल्हन रीवा की तंग गलियों में गायब हो गई। लाखो की लूट पीडि़त परिवार से की गई है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान से एक परिवार अपने भाई की शादी के लिए रीवा बुधवार को पहुंचा था। जिसकी शादी गुरुवार को एक लुटेरी दुल्हन जिसने अपना नाम शिवानी उर्फ नेहा बताया उसके साथ डेढ़ लाख रुपए खर्च के बाद हुई। शादी के बाद सबकुछ ठीक था, दुल्हन की मां उसे छोडऩे बस स्टैंड तक आई भी और वापस लौट गई। जब दुल्हन को लेकर हसी-खुशी रेलवे स्टेशन परिवार पहुंचा तो दुल्हन वहां से चकमा देते हुए पीडि़त परिवार को छोड़ दूसरे आटो में सवार होकर भाग गई। जिसके बाद पीडि़त परिवार ने चोरहटा थाने में पहुंचकर शिकायत की है।
नोकरी करने गए भाई ने बताया था रिश्ता
पीडि़त परिवार ने बताया कि उनके किसी भाई ने पांच लड़कियो की फोटो दिखाई थी जिसमें हर लड़की से रिश्ता के बदले अलग-अलग रकम मांगी गई थी। डेढ़ लाख रुपए में इस लड़की से शादी की बात थी। उन्होंने पैसे भी दिए है।