सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। जिले में लावारिश लाशों के मिलने का मामला बढ़ता ही जा रहा है। गुरुबर कि सुबह थाना मनगवा अंतर्गत ग्राम करारी पकडियार नदी के किनारे दलदल मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस के मुताबिक जिसका कद करीब 5 फिट 6 इंच है। बताया गया कि युवक के शरीर मे कपड़े नही है और केवल अंडर वियर पहने हुए है। युवक की पहचान फिलहाल नही हुई है। इसकी पहचान के लिए सूचना जारी कर दी गई है। बताया गया युवक कमजोर शरीर का है। जिसका रंग सावला, दाढ़ी, हल्की, बाल बढ़े हुए है.शरीर मे कोई चोट वगैरह नहीं है। उम्र -25 से 35 के बीच बताई जा रही है। शव एक दिन पुराना लग रहा है। बता दें कि पुलिस भी युवक को लेके शिनाख्त में लगी हुई है आस-पास सहित जिले भर के गुमसुदा लोंगो की जानकारी जुटाई जा रही है।
0000000