सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। जिले में दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। आये दिन जिले के किसी न किसी क्षेत्र में बेटियो-महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया जा रहा है। प्रशासन की नाकामी इतनी है कि ऐसे मामलों पर रोक नही लग पा रही है। जिले के मऊगंज क्षेत्र में एक बेहद ही निंदनीय मामला प्रकाश में आया हैं। यहां दो युवकों ने एक 20 वर्षीय किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ। घटना के बाद ही पुलिस ने आरोपियो को पकड़ लिया है।
क्या है मामला…
मीडिया सूत्रों की माने तो एसडीओपी मऊगंज नवीन दुबे ने बताया कि शुक्रवार की रात 8 बजे विक्षिप्त युवती अपने घर के बाहर घूम रही थी। इसी बीच एक मोटरसायकल में 3 युवक आए। जिन्होंने लड़की को देख एक दोस्त को उतार दिया और वहीं से 20 वर्षीय विक्षिप्त को बाइक में बैठाकर अपहरण कर ले गए। इसके बाद तीन किलोमीटर दूर पन्नी गांव स्थित सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया। जब देर रात तक युवती नही दिखी तो परिजन उसकी तलाश में गए और उन्हें वही युवक मिल गया जिसे उन्होंने बाइक से उतार दिया था।
बल्कि युवती को बाइक में बैठाकर दो युवक कहीं ले गए है।
यह हैं दुष्कर्मी
वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी नवनीत भसीन हरकत में आ गए। उन्होंने आरोपियों के साथी की मदद ली। इसके बाद युवती को बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरी तरफ आरोपियों के परिजनों पर दबाव बनाया गया। तब कहीं जाकर गैंगरेप के आरोपी मोहित मिश्रा (22) और अंकित मिश्रा (24) निवासी पैपखार की शनिवार की रात गिरफ्तारी हुई। बता दें कि युवती का मेडिकल चेकअप कराया है।