रीवा। वन विभाग के हाथ से पुर्वा फॉल ही छिन गया। दबंगों ने कब्जा कर लिया है। वन अफसरों की अनुमति और एनओसी के बिना ही यहां जीर्णोद्धार और निर्माण कार्य चल रहा है। इनके निर्माण पर रोक लगाने तक की वन विभाग हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। हाल ही में सीईओ सिरमौर की पिटाई के बाद वन अमला और डरा हुआ है।
ज्ञात हो कि रीवा जिला में पर्यटन के नाम पर फॉल ही है जो लोगों को आकर्षित करते हैं। अधिकांश वाटर फॉल वन क्षेत्रों में आते हैं। इन जगहों पर सुरक्षा के इंतजाम का जिम्मा अब तक वन विभाग के पास ही था। कुछ जगहों पर राजस्व की सीमा आती है लेकिन अधिकांश वन विभाग के दायरे में ही हैं। अब वन विभाग के हिस्से पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है । ताजा मामला पुर्वा फॉल का है। यहां तेजी से और कई महीनों से काम चल रहा है। काम कौन करा रहा है यह तो सब को मालूम है लेकिन किस मद से हो रहा है। इसकी जानकारी किसी को नहीं है। दबंगई से पूर्वा फॉल पर ही कब्जा कर लिया गया है। सेमरिया अंतर्गत आने वाले इस पूर्वा फॉल के किनारे रेलिंग लगाने से लेकर पेव्हर तक लगाने का काम किया जा रहा है। यह काम पर्यटकों के हिसाब से अच्छा है लेकिन नियमों की बात करें तो इसका पालन नहीं हो रहा है। सेमरिया के ही राजनेता ने इस पर कब्जा करा दिया है। चहेतों से काम कराया जा रहा हैै। पास में ही वन विभाग का सर्किट हाउस हैं। उन्हें सिर्फ वहीं तक रोक कर रख दिया गया है। यदि कोई इस निर्माण पर आपत्ति दर्ज करता है तो उसका स्थानांतरण कराए जाने की धमकी देकर मुंह बंद करा दिया जाता है।
कोई कुछ बोलने को तैयार ही नहीं है
पुर्वा फॉल पर अवैध निर्माण और कब्जे को लेकर वन विभाग के अधिकारी बोलने तक को तैयार नहीं है। डीएफओ से लेकर एसडीओ और रेंजर तक ने चुप्पी साध ली है। किसी को इसकी जानकारी भी नहीं है। पुर्वा फॉल उनके दायरे में पहले आता था लेकिन अब वह भी असमंजस की स्थिति में हैं। लॉज बचाने के लिए वन विभाग ने इसे अब अपना भी कहने से इंकार करना शुरू कर दिया है। र
किस मद से हो रहा निर्माण किसी को नहीं पता
पूर्वा फॉल में लाखों रुपए का निर्माण कार्य किया गया है। अभी निर्माण कार्य चल भी रहा है। यह निर्माण वन विभाग नहीं करा रहा है। किस मद से हो रहा है। इसकी भी जानकारी विभाग के अधिकारियों को नहंी है। वन विभाग यहां हो रहे निर्माण कार्यों पर आपत्ति तक नहीं उठा पा रहा है। वन भूमि पर निर्माण के पहले किसी ने एनओसी तक नहीं ली है। लाखों रुपए के निर्माण में बंदरबांट चल रहा है।
मैंने अभी अभी ज्वाइन किया है। यह कार्य पहले से चल रहा है। निर्माण की जानकारी मुझे नहीं है। यह जानकारी एसडीओ या डीएफओ दे पाएंगे।
अभिवादन चौबे, रेंंजर, सेमरिया
०००००००००००००००००