रीवा। जिले की सगरा थाना अंतर्गत किशोरी के साथ छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी से छेड़छाड़ का मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए गए। एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायलय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं फरार चल रहे दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है। सूत्रों की मानें तो रामनवमी के दिन देवी दाई के मंदिर में मेला लगा था। जहां 16 वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ मेला देखने गई थी। शाम को लौटते समय दो युवकों ने रास्ते में उसे रोक लिया। पहले तप तो अश्लीन कॉमेंट किये फिर गलत हरकत करते हुए छेड़खानी शुरू कर दी। किसी तरह आरोपियों से जान बचाकर पीड़िता घर पहुंची। जिसने माता-पिता से पूरी बात बताई। दूसरे दिन परिजन थाने पहुंचे थे। जिसके बाद सगरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 56/22 आईपीसी की धारा 354, 7/8 पास्को एक्ट का प्रकरण कायम कर विवेचना की। सगरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ऋषभ सिंह बघेल ने बताया कि रामनवमी के दिन आरोपी धीरज कोल पुत्र रामसजीवन कोल उम्र 22 वर्ष निवासी लौआ लक्ष्मणपुर अपने एक अन्य साथी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। इधर थाने में प्रकरण दर्ज होने के बाद इस बात की जानकारी आरोपियो को हुई तो वह दोनों गांव छोड़कर फरार हो गए थे। मुखबिर की सूचना पर 15 अप्रैल की रात धीरज कोल को गिरफ्तार कर लिया था। जिसको 16 अप्रैल को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now