सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। नगर निगम चुनाव के परिणाम जारी हो चुके हैं। नगर निगम को अजय मिश्रा बाबा महापौर सहित 45 नए पार्षद मिले हैं। हालांकि इन पार्षदो में कई ऐसे पार्षद जो पुराने चेहरे हैं। बता दें कि रीवा नगर निगम की छठवीं परिषद में पार्षदो की लिस्ट में ऐसे पार्षद हैं जो करोड़पति भी हैं और मजदूर भी। मतलब साफ है कि रीवा ननि के खेवनहार हर वर्ग के हैं। वही महिलाओं का दबदबा भी परिषद में हैं। यहां भी पुरुषो की तरह ही महिला पार्षद कोई पीएचडी है तो कोई निरक्षर है। जिन्होंने कभी स्कूल को नही देखा। उम्र की बात की जाए तो हर उम्र के पार्षद ननि को मिले हैं हालांकि अधिकतर पार्षद युवा हैं।
पार्षदो की शिक्षा…
महिलाओं की शिक्षा की बात करें तो महिला पार्षदो में सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी पार्षद रमा दुबे हैं हालांकि वह 3 बार पहले भी पार्षद रह चुकी हैं। बता दें कि रमा दुबैया पीएचडी हैं, वह वकालत भी करती हैं वितन ही नही उन्होंने फिजिकल एजुकेशन से मास्टर्स भी किया हैं। डबल एमए हैं। वह सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी महिला पार्षद हैं और अध्यक्ष पद की दावेदार भी। वही अन्य की बात करें तो 27 महिला पार्षदो में 8 पीजी, 4 ग्रेजुएट व एक निरक्षर हैं।वहीं अगर सभी 45 पार्षदों की बात की जाए तो इनमें से 10 पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वहीं 11 पार्षदों ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। केवल 2 पार्षद निरक्षर हैं। वहीं 6 पार्षदों ने कम से कम 12वीं तक पढ़ाई की है और 4 पार्षद 10वीं तक पढ़े हैं। वार्ड क्रमांक 6 से जीते धनेंद्र सिंह एल.एल.बी. हैं। उन्होंने सोशल वर्क में मास्टर्स भी किया है।
करोड़पति से मजदूर तक…
बता दें कि नगर निगम में करोड़पति से लेकर मजदूर तक पार्षद चुने गए हैं। बता दें कि नगर निगम में सबसे अमीर पार्षद वार्ड 24 के व्यंकटेश पांडेय हैं जिनके पास 6-7 करोड़ की संपत्ति लगभग है। वही 9 ऐसे पार्षद हैं जो व्यवसाय कड़ते हैं, 6 खेती-बाड़ी, 15 गृहणी महिलाये, आपको बता दें कि नगर निगम के 2 पार्षद वार्ड 18 के अम्बुज रजक व 4 के दारा सिंह मजदूरी करते हैं तो 38 के राजबहोर ड्राइवरी कड़ते हैं।
उम्र का प्रतिशत…