सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। कृषि विभाग द्वारा आत्मा परियोजना के तहत खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को विकासखण्ड स्तरीय तथा जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार वर्ष 2021-22 के लिए है। इस संबंध में उप संचालक कृषि यूपी बागरी ने बताया कि जिला स्तर पर 10 किसानों को तथा विकासखण्ड स्तर पर 45 किसानों को सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार दिया जाएगा। जिला स्तर पर सामूहिक खेती के लिए भी 5 समूहों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी, कृषि अभियांत्रिकी तथा मछली पालन में श्रेष्ठ उपलब्धियों वाले किसान पूरे विवरण के साथ 25 अगस्त कि उप संचालक कृषि कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र में विवरण के साथ उपयुक्त फोटोग्राफ प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। जिला स्तरीय समिति द्वारा पुरस्कार के लिए किसानों का चयन किया जाएगा।
000000