रीवा। रीवा जिले में प्रतिभाओं की कमी नही हैं, जिले की प्रतिभावों ने कठिन परिश्रम कर अपना और विन्ध्य क्षेत्र का परचम दुनिया भर में लहराया है। अवनी चतुर्वेदी के बाद एक बाद फिर रीवा के नीवी गांव की पद्मजा त्रिपाठी ने विन्ध्य का मान बढ़ाया है। 2020-21 में पद्मजा त्रिपाठी ने इंडियन एयरफोर्स की ओर से आयोजित परीक्षा में पास होकर वायु सेना में जाने का सपना साकार किया और अब अपनी मेहनत के दम पर पद्मजा त्रिपाठी वायु सेना में फ्लाइंग आफिसर बन गई हैं। शुक्रवार को हैदराबाद स्थित एयरफोर्स अकादमी में हुई पासिंग आउट परेड के बाद पद्मजा त्रिपाठी ने फ्लाइंग ऑफिसर के पद की शपथ ली। बता दें कि रीवा की बेटी का जन्म रीवा जिले के छोटे से गांव नीवी ब्योहारियान में हुआ है। उनके दादा विनायक प्रसाद त्रिपाठी सेवानिवृत अध्यापक हैं और पिता त्रयंबकमणि त्रिपाठी कृषि विभाग में अपर निदेशक हैं। पद्मजा के पिता उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात हुए, जिससे उनकी पुत्री को बार-बार स्कूल बदलने पड़े फिर भी अपनी लगन और ईमानदारी के चलते उन्होने हमेशा मेरिट में स्थान पाया। 12वीं में उन्होंने उत्तरप्रदेश मेरिट में सम्मान मिला और पहले ही प्रयास में JEE में इंजीनियरिंग के लिए चयन हुआ, लेकिन उसे छोड़कर हैदराबाद से फैशन डिजाइन में स्नातक किया। पद्मजा सिविल सर्विसेस की तैयारी करना चाहती थीं और इस तरह से उन्होंने फ्लाइंग ऑफिसर तक का रास्ता तय किया हालाँकि अभी पद्मजा के कदम रुकेंगे नही वह और बुलंदियो को छूना चाहती है और देश का नाम रोशन करना चाहती हैं।
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now