सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। शहरी एरिया के एक कॉलेज मे लव सेक्स और धोखा का मामला सामने आया है। एक प्राइवेट कॉलेज मे छात्र-छात्रा के बीच पहले प्यार हुआ और फिर शरीरिक संबंध बने और फिर लड़की को प्यार मे धोखा मिला। अब लड़की का वीडियो इंस्ट्राग्राम मे दगाबाज प्रेमी ने वायरल कर दिया। लड़की ने इसकी शिकायत महिला व सिटी कोतवाली थाना मे की है। सुनवाई नही होने के बाद अब पुलिस कप्तान से शिकायत की बात लड़की ने की है।
जानकारी के मुताबिक रतहरा स्थित एक प्राइवेट कॉलेज मे छात्र और छात्रा के बीच प्यार हुआ। छात्रा को झांसे मे ले छात्र ने उसके साथ शरीरिक संबंध बनाये। ऐसा एक बार नही कई बार हुआ। जिसके बाद कुछ ही दिनों मे आरोपी छात्र के बारे मे छात्रा को कई चीजे पता चली और वह उससे दूरी बनाने लगी। यह सब देख छात्र भड़क गया और वह उस ब्लैकमेल करने लगा। छात्र ने छात्रा को धमकी भी दी।
वह उसकी कुछ बाते मानी भी लेकिन फिर वह परेशान होकर उससे दूर हुई। छात्र ने छात्रा का वीडियो इंस्ट्राग्राम मे वायरल कर दिया। छात्रा को खुद पता नही था छात्र ने कब उसका वीडियो बना लिया। छात्रा छात्र के इन कारनामो से परेशान है व न्याय की गुहार लगा रही है।
आपको बता दें की यह कोई पहला मामला नही है इससे पहले भी लव सेक्स और धोखा के कई मामले सामने आ चुके हैं। कई जिंदगियां भी लापरवाही के चलते बर्बाद हो चुकी हैं।
पढ़ने के लिए क्लिक करें(click)