रीवा। लोकायुक्त पुलिस ने 25 हजार की रिश्वत लेते शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य कमलेश तिवारी को रंगे हाथो धर दबोचा। शनिवार की सुबह लोकायुक्त पुलिस द्वारा यह कार्रवाई विद्यालय परिसर स्थित प्राचार्य कक्ष में की गई। आरोपी प्राचार्य के खिलाफ पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। बताया गया है कि विद्यालय में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालगांव में पदस्थ शिक्षक अशोक सिंह बघेल से प्राचार्य द्वारा एरियर भुगतान के लिए 30 हजार की रिश्वत की मांग की गई थी। शिक्षक द्वारा पूर्व में ही प्राचार्य को 5 हजार रूपए दे दिए गए थे। लेकिन शेष 25 हजार रूपए मांग लगातार की जा रही थी और रिश्वत न देने पर धमकाया जा रहा था। शिक्षक की माने तो बिना रिश्वत लिए प्राचार्य एरियर की राशि का भुगतान करने को ही तैयार नहीं था। जिसकी शिकायत उनके द्वारा लोकायुक्त एसपी से की गई, मामले की जांच कराने के बाद शनिवार की सुबह कार्यवाही लोकायुक्त की टीम ने की, बता दें कि स्कूल प्राचार्य पर हुई इस कार्यवाही से शिक्षा जगत शर्मशार हुआ है। शिक्षा के मंदिर में भी रिश्वतखोर बैठे हुए है।
००००००००००००