रीवा. दो बच्चियों के साथ सगे चाचा ने ही घर में दरिंदगी कर डाली। हैवानियत की शिकार बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जिले के लौर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, महिला एक दिसंबर को दो बेटों और एक बेटी को स्कूल छोड़ने गई थी। घर में 15 माह की बच्ची थी। उसी दौरान चाचा ने बच्ची के साथ दरिंदगी की। जब महिला घर पहुंची तो बच्ची रो रही थी। दर्द से उसका बुरा हाल था। आरोपी के चंगुल से बच्ची को छुड़ाकर महिला उसे लेकर कमरे में चली गई। महिला का पति बाहर काम करता है। इसलिए उसे फोन पर जानकारी दी और रिपोर्ट लिखाने की बात कही। महिला के अनुसार, आरोपी ने 16 अक्टूबर को 7 साल की बड़ी बेटी से भी बलात्कार किया था, लेकिन डर के चलते उसने जानकारी नहीं दी थी। जब उसे तकलीफ हुई तो मां को चाचा की हरकतें बताई। उस समय परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी।शनिवार को मां दोनों बच्चियों को लेकर थाने पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ बलात्कार के दो मामले दर्ज किए गए। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।खौफनाक घटना की शिकार 15 माह की बच्ची घायल है। पुलिस शनिवार शाम को दोनों बच्चियों को लेकर जिला अस्पताल पहंची, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। छोटी बच्ची को काफी चोट आई है। उसकी हालत नाजुक है। वह काफी सहमी हुई है।
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now