सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। ऐतिहासिक रीवा के रानी तालाब में बना वर्षो पुराना मंदिर पहली बारिश में ही भरभरा कर गिर गया है। बताया जाता है कि उक्त मंदिर में भगवान भोले नाथ की प्राचीन प्रतिमा थी। मंदिर गिर जाने से भगवान की प्रतिमा भी असुरक्षित हो चुकी है, उक्त मंदिर में वर्षो पुरानी शिवलिंग स्थापित थी। जिसके चलते शिव भक्तों के लिए यह मंदिर आस्था के केन्द्र रही है। रोजाना यहां सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु पूजा अर्चना करते हैं।
गनीमत रही कि जब यह मंदिर गिरा तब वहां कोई नही था, भगवान ने श्रद्धालुओं की रक्षा की और किसी प्रकार की जनहानि नही हुई। बता दें कि इस बात की जानकारी जैसे ही भाजपाईयो को हुई वह मंगलवार को रानी तालाब परिसर पहुंच गए।
यहां पहुंच कर पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला सहित सांसद जनार्दन मिश्रा व अन्य भाजपा नेताओं ने प्राचीन शिव मंदिर के बरसात में ढहने के कारण वहाँ साफ़ सफाई करवा कर भक्तगणों के साथ पूजन अर्चन एवं अभिषेक किया। पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि जल्द से जल्द यहां नया विशाल मंदिर तैयार किया जाएगा। बता दें कि इस दौरान ढोल नगाड़े की धुन पर शिव भक्तों ने ओम नमः शिवाय का जाप किया।