रीवा। जिले के बहुचर्चित राजनिवास रेप कांड में काफी दिनों से चल रही चर्चाएं की हिस्ट्रीशीटर के नाम से कमरा किसने बुक कराया को लेके अब भी शंसय बना हुआ है। हालांकि आम आदमी पार्टी ने आज आंदोलन के दौरान इस मामले को लेके जमकर आरोप लगाए हैं। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि कमरा बुक कराने में भाजपा सरकार के मंत्री बिसाहुलाल सिंह व रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला ने बुक कराया। उनकी माने तो इसमें पूरा सहयोग इन्ही दोनो का है।इतना ही नही आम आदमी पार्टी ने सिरमौर चौराहा में इस मामले को लेके विरोध जताया और एसडीएम के निलंबन की कार्यवाही की मांग के साथ समदड़िया बिल्डर जिसके द्वारा आमंत्रित कर महंत सीताराम दास को बुलाया गया था उसकी भी बिल्डिंग गिराने की मांग की।
रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला के घर का घेराव करने जा रहे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों को पुलिस ने बीच मे ही गिरफ्तार कर लिया। हालांकि उन्होंने साफ कहा है कि जब तक मांगे नही मानी गई वह विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ला ने ही समदड़िया को संरक्षण देके बेशकीमती जमीन कौड़ियों के दाम बेंच दी। इतना ही नही वह पहले भी ठेकेदार थे और अब भी ठेकेदार हैं उनका जनता के भले से कोई लेना देना नही है। बता दें कि राजनिवास दुष्कर्म मामले को लेके भी मंत्री बिसाहुलाल सिंह व पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला पर कई आरोप आम आदमी पार्टी ने लगाए हैं।
हालांकि यह आरोप कितने सही व कितने गलत हैं। यह हकीकत तो जांच के बाद ही सामने आएगी लेकिन हाल ही मीडिया ने अपनी रिपोर्ट्स में भाजपा सरकार के मंत्री को कमरा एलॉटमेंट के लिए दोसी ठहराया था और यह भी कहा था कि मंत्री कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। लेकिन उनका नाम सार्वजनिक नही किया। जिसके बाद से अब आम आदमी पार्टी पदाधिकारियों के यह आरोप अपने आप मे कई सवाल खड़े कर रहे हैं।