सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर अजय मिश्रा बाबा आज यानी 30 जुलाई को पद्मधर पार्क में महापौर पद की सपथ लेंगे। उनके साथ ही कांग्रेस के पार्षद व कांग्रेस की सदस्यता ले चुके निर्दलीय पार्षद भी सपथ लेंगे। बता दें कि अजय मिश्रा बाबा के सपथ कार्यक्रम को लेके नगर निगम द्वारा भव्य रूप से तैयारियां की गई हैं। विशेष तैयारियां से कार्यक्रम को यादगार बनाया जाएगा। पद्मधर पार्क में विशाल मंच तैयार किया गया है, जिसमे महापौर अजय मिश्रा बाबा सपथ ग्रहण करेंगे। जानकारी के मुताबिक सपथ ग्रहण करने के बाद सीधे अजय मिश्रा बाबा नगर निगम कार्यालय पहुंचेंगे और अपने कक्ष में निगम अधिकारियो के साथ समीक्षा करेंगे। इसके बाद महापौर पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से चर्चा करेंगे। नगर निगम द्वारा विशाल मंच बनवाया गया है जिसमे महापौर सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के लिए भी स्थान दिया जाएगा, इसके अलावा सपथ लेने वाले पार्षदो के लिए भी अलग से व्यवस्था होगी। सूत्रों की माने तो कांग्रेस महापौर के लिए की जा रही इस भव्य तैयारी को लेके कुछ वरिष्ठ भाजपाई नेताओ ने नाराजगी भी व्यक्त की है। कहा जा रहा है कि भाजपा महापौर के लिए जो तैयारी होती थी उससे कहीं ज्यादा आयोजन को भव्य रूप कांग्रेस महापौर के लिए दे रहे हैं और यह उन्हें पसंद नही आ रहा। गुरुवार को भाजपाई पार्षदो द्वारा ली गई इस सपथ को भी इससे जोड़ा जा रहा है कि भाजपाई इस समारोह में इसीलिए नही आये और पहले ही सपथ लेकर निगम का इतिहास ही बदल डाला।