सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। नगर निगम चुनाव नजदीक आ रहे हैं। पार्षद और महापौर के दावेदार एक दूसरे को पीछे करने हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पार्टियो के बीच चुनाव की जंग छिड़ी हुई है। प्रत्याशियो सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के वीडियो वायरल किये जा रहे हैं। इसी बीच भाजपा के मंडल अध्यक्ष व पूर्व पार्षद प्रकाश सोनी चिंटू का वीडियो शोसल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो के शोसल मीडिया में आने के बाद से हड़कम्प मचा हुआ है।कांग्रेसी इसे अलग अलग तरह से तराजू में तौल रहे हैं। तरह तरह की चार्चये शोसल मीडिया में वायरल इस वीडियो को लेके की जा रही हैं।
कहा जा रहा है कि यह वीडियो तब का है जब प्रकाश सोनी किसी सुपारी के खिलौने बनाने वाली दुकान व घर मे बैठकर शराबखोरी कर रहे थे और यह रोजाना का काम था जिससे तंग आकर महिला ने ये वीडियो बनाया। वही वायरल वीडियो में दिख रहा है कि किस प्रकार से मंडल अध्यक्ष महिला को वीडियो बनाने से रोक रहे हैं। वही कांग्रेसी इसे चुनाव से जोड़ रहे हैं क्योंकि प्रकाश सोनी की पत्नी इस बार वार्ड 37 से चुनाव लड़ रही हैं। वही कुछ लोंग इस वीडियो को पुराना भी बता रहे हैं। हकीकत जो भी हो सोसल मीडिया में वायरल इस वीडियो ने हड़कम्प मचा दिया है।