रीवा। शासकीय ठाकुर रणमत ङ्क्षसह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ केके शर्मा पर अपनी सेवा पुस्तिका स्वयं लिखने का आरोप है। मामले को लेकर एडी रीवा से शिकायत करने की तैयारी की जा रही है। किसी भी लोकसेवक को अपनी सेवा पुस्तिका स्वयं लिखने का अधिकार नहीं है। नियमानुसार प्राचार्य की सेवा पुस्तिका में कलम चलाने का अधिकार एडी रीवा को दिया गया है। इस अधिकार व नियम का उल्लंघन करते हुए डॉ शर्मा ने स्वयं सेवा पुस्तिका में कई जगह छेड़छाड़ की है। अब एडी रीवा कार्यालय के संज्ञान में यह मामला आया है, जिससे अगलेे महीने सेवानिवृत्त होने वाले प्राचार्य डॉ शर्मा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बताते हैं कि सत्र 2021-22 की डॉ शर्मा की सेवा पुस्तिका का सत्यापन तत्कालीन प्राचार्य डॉ अर्पिता अवस्थी को करना था। विगत 4 फरवरी को उनके प्राचार्य पद से हटने पर डॉ शर्मा को प्राचार्य पद की जिम्मेदारी मिल गई, तो उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करने में कोई कोताही नहीं बरती। इतना ही नहीं, बताते हैं कि डॉ शर्मा ने पत्र क्रमांक 11891 में वसूली के एक आदेश में तीन किश्तों की कटौती भी स्वयं कर ली। करीब 1 लाख 4 हजार रुपये की राशि के वसूली मामले का निपटारा प्राचार्य ने स्वयं कर लिया।
00000000
प्रोफेसर की सेवा पुस्तिका का सत्यापन प्राचार्य करते हैं। प्राचार्य की सेवा पुस्तिका का सत्यापन एडी रीवा द्वारा किया जाता है। उन्होंने पिछले वर्ष की सेवा पुस्तिका का सत्यापन स्वयं कर लिया, जो गलत है।
डॉ पंकज श्रीवास्तव, एडी रीवा
०००००००००००००००००००