रीवा। गर्भवती महिलाओं तथा नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य रक्षा के लिए रीवा जिले ने विशेष उपलब्धि हाशिल की है, प्रदेश भर में रीवा जिले को टॉप-3 में जगह मिली है, रीवा काप्रदेश भर में दूसरा स्थान है। यह एक बड़ी उपलब्धि जिले के लिए है। बता दें कि बीते दो माह से रीवा सेकंड पोजिशन पर ही बना हुआ है। वहीं अब अधिकारी प्रदेश भर में टॉप करने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस माह चल रहे किलकारी अभियान के तहत दी जा रही गर्भवती महिलाओं को सुविधाओं से रीवा का यह प्रयास भी सफल हो सकता है। इस माह में रीवा में 100 में 75 अंक मिले हैं और इन अंको के साथ रीवा प्रदेश भर में दूसरे स्थान पर है। वहीं प्रदेश में प्रथम स्थान अलीराजपुर का 78 अंक के साथ व 75 अंक के साथ भोपाल तीसरे स्थान पर है।
———-
सतना और सिंगरौली फिसड्डी
बता दें कि संभाग के जिलो की बात की जाए तो सतना की सबसे खराब पोजिशन है, बता दें कि सतना ने मात्र 100 में 50 अंक की प्राप्त किए है और गर्भवती महिलाओं व वजात शिशुओं की स्वास्थ्य रक्षा में फिसड्डी है, सतना का प्रदेश भर में 48वां स्थान है। वहीं सिंगरौली का भी प्रदर्शन खराब हैं। सिंगरौली को 39वीं जगह मिली है। सिंगरौली को 100 में मात्र 52 अंक मिले हैं। स्कोर प्रतिशत में वह कई जिलो से पीछे है। वहीं सीधी टॉप-10 में यानि 8वें स्थान पर है। सीधी को कुल 65 अंक मिले हैं।
———
टॉप-20 में दो जिले
रीवा स्वास्थ्य सेवाओं के अंर्तगत आने वाले शहडोल संभाग के दो जिले टॉप-20 में जगह बनाए हुए हैं। अनूपपुर ने 100 में 63 अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में 11वां स्थान, शहडोल ने 100 में 59 अंक प्राप्त कर 16वां स्थान वहीं उमारिया की स्थित खराब है व उमारिया ने प्रदेश भर में 100 में 52 अंक प्राप्त कर 37वां स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि सभी जिलो द्वारा रैंक सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।
———-
कलेक्टर ने दी बधाई
इस संबंध में कलेक्टर मनोज पुष्प ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले भर में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य रक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों एवं अन्य चिकित्साकर्मियों तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारियों के लगातार प्रयासों से जिले को यह उपलब्धि हासिल हुई है। किलकारी अभियान को लगातार जारी रखते हुए गर्भवती महिलाओं की जांच एवं स्वास्थ्य रक्षा के लिए सफल प्रयास जारी रखे जाएंगे। गर्भावस्था में गंभीर परेशानी वाली महिलाओं को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर नि:शुल्क समुचित उपचार दिया जा रहा है। इसके लिए तैनात डॉक्टरों तथा नर्सों की टीम सराहनीय योगदान दे रही है।
०००००००००००
वर्जन
प्रदेश भर में गर्भवती महिलाओं तथा नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य रक्षा के लिए रीवा जिले ने प्रदेश भर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सभी अधिकारी-कर्मचारियों व सहयोगी विभागों के प्रयास से यह उपलब्धि मिली है। इस माह टॉप में आने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
डॉ.एनएन मिश्रा, सीएमएचओ रीवा।
———
बीते दो माह से गर्भवती महिलाओं तथा नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य रक्षा के लिए रीवा जिले को प्रदेश भर में सेकंड पोजिशन मिल रही है, यह जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है।
अर्पिता ङ्क्षसंह, डीपीएम।
००००००००००